About Us

Wisdom Education College

विजडम एजूकेशन कॉलेज, एक सहशिक्षा संस्थान है जो एम. जे. पी. रूहेलखण्ड विश्वविधालय, बरेली से सम्बद्ध है। इस क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को उच्चशिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था तथा शिक्षा अधिक खर्चीली होती जा रही थी। अतः मुरादाबाद के कुछ बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने इस समस्या पर विचार किया तथा इस क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को उत्कृष्ठ उच्चशिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से इस कॉलेज की स्थापना की है। विजडम एजूकेशन कॉलेज का उद्देश्य इस क्षेत्र में विशेष रूप से छात्राओं को गुणवत्तायुक्त उच्चशिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान स्थापित करना है। इस कॉलेज की स्थापना ‘न्यू मुरादाबाद चैरिटेबिल ट्रस्ट’ के संरक्षण में की गई है।

इस क्षेत्र में इन कॉलेज की स्थापना से छात्र/छात्राओं के चहुमुखी विकास को गति प्रदान कर उनके अच्छा नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है जिससे वह जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर नये आयामों की ओर प्रशस्त होता है। अच्छी शिक्षा व्यवस्था ही अच्छे नागरिकों का निर्माण करती है। शिक्षा व्यक्ति को आन्तरिक रूप से संस्कारवान बनाती है। हमारे संस्थान का मुख्य लक्ष्य छात्र/छात्राओं को समय के अनुरूप सक्षम एवं समर्थ बनाना है और भावी कर्णधारों को अच्छे संस्कार प्रदान करना है।

गुरूजनों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जिस प्रकार पृथ्वी में जहाँ-तहाँ बिखरे हुए बीजों को बादल अपने निर्मल जल द्वारा जीवन्तता प्रदान करते है, वैसे ही शिक्षक बालक में छिपी प्रतिभा व गुणों को शिक्षा द्वारा पुष्पित व सिंचित करता है तथा विद्यार्थियों को चरित्रवान, निष्ठावान, समर्थ व संस्कारवान बनाता है। प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता तथा देशकाल के अनुसार आचरण करने की अमूल्य शिक्षा प्रदान करना ही शिक्षक का परम कर्तव्य है। यह शिक्षा का मुख्य उद्देश्य भी है।

Key Focus Aspects

छात्र/छात्राओं की आन्तरिक प्रतिभाओं को विकसित करना।

चरित्र निर्माण के संस्कार देना।

विद्यार्थियों में आत्म सम्मान, राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति के मूल्यों को विकसित करना।

शारीरिक, मानसिक और नैतिक मूल्यों को विकसित करना।

व्यक्तित्व का निर्माण करना।

अनुशासन के नैतिक गुणों को विकसित करना।

Our Philosophy

छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी इस कॉलेज का पूर्ण लाभ उठायें, इस ओर भरपूर प्रयत्न किये जा रहे हैं। गत वर्षों के सर्वेक्षण से पता चलता है कि महिलाओं की शिक्षा और दशा में गुणात्मक सुधार हुआ है। जनमानस के मन मस्तिष्क में महिलाओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित हुआ है। आज की महिला आत्मनिर्भर बनने में सक्षम है और समग्र रूप में अपनी शिक्षा और सार्थकता के प्रति सचेत है। भारत इसीलिए महान राष्ट्र है कि बिना भेदभाव के सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।

भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के प्रति यह कॉलेज पूर्णतया समर्पित है। स्त्री शिक्षा की आवश्यकता आज समाज के प्रत्येक वर्ग व क्षेत्र में अनुभव की जा रही है और यह सत्य भी है कि देश की आधी आबादी को शिक्षित किये बिना देश विकसित नहीं हो सकेगा।